नाबालिक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । 17 मार्च को कोतवाली पिथौरागढ़ में जजुराली निवासी एक महिला ने तहरीर दी । तहरीर के मुताबिक दीपक कुमार पुत्र जोगा राम , निवासी - जजुराली , पिथौरागढ़ ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया । तहरीर मिलने के बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ में उक्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया । जिसके बाद पुलिस टीम उ०नि० बबीता टम्टा , उ०नि० ललित डंगवाल , का० गोविन्द और का० राजकुमार द्वारा दीपक कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: