कब तक जारी रहेंगी फ्री की योजनाएं ?
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नई दिल्ली - एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक तौर पर टिप्पड़ी करते हुए कहा कि जब विकास को दर्शाने की बात आती है , तो सरकार प्रति व्यक्ति आय बढ़ने का दावा करती है । लेकिन 75 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे है । सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों द्वारा दी जा रही फ्री की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि , आंखिर कब तक मुफ्त की योजनाएं जारी रहेंगी । सब्सिडी का लाभ असली हकदारों को मिले -
जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिस्वर सिंह की पीठ ने कहा कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों के सामने आने वाली कठनाइयों से जुड़े मामले में सुनवाई के दौरान टिप्पड़ी करते हुए कहा कि , शीर्ष अदालत प्रवासी मजदूरों को राशन कार्ड मुहैया कराने की मांग पर विचार कर रही है । पीठ ने कहा , हम इतना चाहते हैं कि सब्सिडी का लाभ वास्तविक हकदारों को मिले ।