• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

पुलिस वाले पर पत्नी के साथ मारपीट के आरोप - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-20 14:03:34
Share Share Share

पुलिस वाले पर पत्नी के साथ मारपीट के आरोप


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - जिले से एक बड़ी खबर आ रही है । जब समाज की सुरक्षा करने वाले मित्र पुलिस के अधिकारी द्वारा बेटी होने पर अपनी पत्नी के साथ राक्षसों जैसा व्यवहार कर बर्बरता से पिटाई की जाए और जब पत्नी अपनी व्यथा को लेकर जिले के पुलिस कप्तान के पास जाकर न्याय की गुहार लगाए तो उसे वहां से टरका दिया जाए तो वह बेचारी किसके पास जाकर न्याय की गुहार लगाए । ऐसा ही एक एक मामला आज सबके साथ न्याय करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा के कार्यालय परिसर में उस समय देखने को मिला जब एक पुलिस इन्स्पेक्टर की घायल पत्नी ने अपनी माता व पड़ोसी महिला के साथ पत्रकारों के समक्ष अपनी दुःखभरी गाथा सुनाई । बुधवार को महानगर की पॉश ओमेक्स कोलानी निवासी वैजयन्ती चन्द ने पत्रकारों को रोते हुए बताया कि वर्ष 2019 में उसका विवाह उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत पुलिस इन्स्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुआ था । उनकी पांच वर्ष पूर्व एक पुत्री हुई जिसे वह बडे लाड प्यार से पाल रहे हैं । अब जब ढाई वर्ष पूर्व उनके यहां दूसरी पुत्री ने जन्म लिया तो उसके पुलिस इन्स्पेक्टर पति व सास का व्यवहार ही बदल गया । उसके पति व सास उसे पुत्र को न जन्मने का उलाहना देने लगे । पति आशुतोष कुमार सिंह आए दिन गाली गलौज व मारपीट करने लगे। वह बेचारी अपने बेटियों के भविष्य को देखते चुपचाप हर जुल्म सहन करती रही । बताया कि मंगलवार की सुबह पति गाली गलौज व मारपीट करने लगे । जब जान से मारने की नीयत से उस पर गमला फेंकना चाहा तो उसके ससुर बीच में आ गये । इसी बीच धक्का लगने से ससुर भी नीचे गिर गये । परन्तु बीती आधी रात को उसके पति के दो साथियों दारा सिंह व अनिल सिंह कुछ अज्ञात लोगों के साथ ओमेक्स कालोनी स्थित फ्लेट में घुसकर बेवजह गाली गलौज करते हुए उसे मारने पीटने लगे और मारते हुए उसे घर के अन्दर से बाहर सड़क पर ले गए । उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो हमलावर धमकी देते हुए चले गए । कहा कि वह तहरीर लेकर सिडकुल पुलिस चौकी गई थी लेकिन उसकी तहरीर नही ली गई तो वह न्याय मांगने के लिए एसएसपी के दरबार में आई है लेकिन यहां भी उसकी कोई सुनवाई नही हो रही है । वैजयन्ती चन्द ने बताया कि उसके इन्स्पेक्टर पति आशुतोष कुमार सिंह जो पहले यहां एसएसपी के पेशकार पद पर तैनात थे । कुछ माह पूर्व उनका तबादला पिथौरागढ़ हो गया है । उन्होंने उसे धोखे में रखकर स्वयं को अविवाहित बताकर उसके साथ 2019 में विवाह किया था । उसे बाद में पता चला कि आशुतोष पहले भी दो स्त्रियों के साथ विवाह रचा चुका है । उसके साथ यहां पहुंचे उसके पिता सेना से रिटायर्ड हवलदार हर्ष बहादुर चन्द व उनकी पत्नी ने भी अपने दामाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की कप्तान से मांग की है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in