• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ये नाम शामिल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-20 19:50:29
Share Share Share

बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ये नाम शामिल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड में इन दिनों एक सवाल हर किसी के मन में हिलोरे मार रहा है । राजनीति में रुचि रखने वाला हर उत्तराखंडी जानना चाहता है कि , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे कौन से नाम चल रहे हैं , आंखिर किसे मिल सकती है संगठन की कमान ? उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक उलटफेर होने के आसार हैं । एक तरफ जहां कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है , तो वहीं बीजेपी संगठन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है । राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद बीजेपी अब प्रदेश अध्यक्ष को भी बदलने जा रही है । जानकारी के मुताबिक जल्द ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है । 18 से 20 अप्रैल को बैंगलूरु में होने वाली राष्टीय परिषद की बैठक में नये अध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा । उससे पहले अलग - अलग प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है । उसी कड़ी में उत्तराखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष को बदला जाना है । उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र को राज्यसभा भेज चुकी है । अभी उनके पास दोहरी जिम्मेदारी है । इसके साथ ही प्रदेश में हुए ताजा घटनाक्रम को लेकर भी महेंद्र भट्ट विपक्ष के निशाने पर हैं । जिसके कारण उनके बदले जाने की चर्चा तेज है ।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई नाम शामिल हैं । उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में इस बार कई नाम शामिल हैं , जिसमें सबसे पहला नाम विनोद चमोली का है , विनोद चमोली वर्तमान में देहरादून जिले की धर्मपुर विधानसभा से विधायक और देहरादून के तीन बार मेयर भी रह चुके है । विनोद चमोली भाजपा के काफी अनुभवी नेता है । विनोद चमोली के अलावा आदित्य कोठारी का नाम उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है । इसके अलावा दीप्ति रावत , केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और ज्योति प्रसाद गैरोला का नाम भी चर्चाओं में है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in