• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

पार्टी का परचम लहराने से ही बढ़ती है कार्यकर्ताओं की शक्ति - जिलाध्यक्ष - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-20 22:09:06
Share Share Share

पार्टी का परचम लहराने से ही बढ़ती है कार्यकर्ताओं की शक्ति - जिलाध्यक्ष


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पंचायती चुनाव एवं आगामी विधानसभा चुनावों को फतह करने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे - भाजपा जिला अध्यक्ष ।
पहली बार लोहाघाट आने पर भाजपा जिला अध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत ।
चम्पावत ( Champawat ) - भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लोहाघाट आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामन्त ने अपने स्वागत समारोह में कहा - भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है , जिसकी अपनी अलग आन - बान - शान - पहचान एवं कार्य संस्कृति है । पार्टी में हर स्तर पर अनुशासन एवं राष्ट्रीय भावना हमारे खून में मिली हुई है । पार्टी की विजय पर ही कार्यकर्ताओं की ताकत बढ़ती है और उनका मान , सम्मान बढ़ता है । भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामन्त ने कहा - हम सब का बुनियादी लक्ष्य पंचायती चुनाव के साथ 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराना है । जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से अपनी कमर कस लेनी है । उन्होंने कहा मॉडल जिले में मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुसार जिले को ऐसा स्वरूप देना है , जिसमें हर व्यक्ति के चेहरे में खुशहाली की मुस्कान आ सके । उनने कहा , विकास कार्यों को पारदर्शी एवं उन्हें उच्च गुणवत्ता देना हम सबकी जिम्मेदारी है । इससे पूर्व वीर कालू सिंह मेहरा चौक से उन्हें भाजपा के जयकारे के साथ ले जाया गया । नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता एवं सचिन जोशी के संचालन में कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया । इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय , ब्लॉक प्रशासक नेहा ढेक , भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पाण्डेय , नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा , सुभाष बगौली , महेंद्र ढेक , देवेंद्र बोहरा , प्रकाश राय , गोविंद प्रसाद , चंद्रशेखर बगौली , महेश बोहरा , नवीन बोहरा , राजू गढ़कोटी , विनोद बगौली , रोहित खोलिया , जीवन गहतोड़ी , बलवंत गिरी , हरगोविंद बोहरा , दीपक गोस्वामी ने भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए । नए अध्यक्ष ने अपने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in