शर्मनाक : गर्भवती निकली नाबालिग छात्रा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है । यहां 15 साल की नाबालिग लड़की गर्भवती निकली है । बताया जा रहा है , जिस स्कूल में वह पढ़ती है उसमें एक 17 वर्षीय किशोर 12वीं कक्षा में पढ़ता है । आरोप है कि वह पिछले एक साल में किशोरी को कई बार अपने साथ घुमाने ले गया । इस दौरान वह बार - बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा । अब 15 साल की नाबालिग लड़की की जांच में परिजनों के होश उड़े हैं । ये मामला देहरादून में नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है । यहां एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा छह महीने की गर्भवती पाई गई । जांच में पता लगा कि उसके स्कूल में पढ़ने वाला सीनियर छात्र लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था । दुष्कर्म का आरोपी भी नाबालिग है । अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संरक्षण में लिया है । उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया , वहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है । नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि एक संस्था के स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर दी । बताया कि जिस स्कूल में वह पढ़ती है उसमें एक 17 वर्षीय किशोर 12वीं कक्षा में पढ़ता है । आरोप है कि वह पिछले एक साल में किशोरी को कई बार अपने साथ घुमाने लेकर गया । इस दौरान वह बार - बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा । इससे किशोरी छह महीने की गर्भवती हो गई । किशोरी की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए , जहां स्वास्थ्य जांच में परिजनों को गर्भवती होने का पता लगा । जिसके बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं में आरोपी किशोर के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया ।