महिला से दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में एक महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । 20 मार्च को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि डुंगरी निवासी सुरेश राम द्वारा उनकी मुखबधिर बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया है । तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ़ कोतवाली पिथौरागढ़ में बीएनएस की धारा 64(2)(k) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और सीओ पर्यवेक्षण में , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले की विवेचना शुरू की । जिसके बाद 21 मार्च 2025 वरिष्ठ को उ०नि० मदन सिंह बिष्ट , उ०नि बबिता टम्टा , हे०का० विरेन्द्र जीना , का० शेर सिंह द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 52 वर्षीय अभियुक्त सुरेश राम उर्फ सुर्या पुत्र स्व० जमन राम , निवासी - पाभे , पिथौरागढ़ को चंडाक रोड से गिरफ्तार किया गया । जिसके बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: