• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

हत्या : उत्तराखंड में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-25 10:47:51
Share Share Share

हत्या : उत्तराखंड में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - जिले के किच्छा में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया । अब इस मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस मामले का खुलासा एसपी क्राइम निहारिका तोमर द्वारा रुद्रपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में किया गया । उन्होंने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया । पुलिस के मुताबिक 17 मार्च 2025 को पारुल निवासी वार्ड नंबर एक मल्ली देवरिया निवासी ने किच्छा थाने तहरीर दी थी । पारुल ने अपनी तहरीर में बताया था कि 15 मार्च की रात से उसका पति हरीश गायब है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की । तहरीर मिलने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें गेंहू के खेत में लाश मिलने की सूचना मिली । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त की तो वो हरीश की निकली । पुलिस ने मृतक का शव खेत से बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा । हत्या के मामले में मृतक की पत्नी पारुल और उसके प्रेमी मोहम्मद रईस उर्फ बाबू पुत्र अहमद हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मुंह दबाकर हत्या करने के मामले में तकिया और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं । जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in