चलती बाइक में खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले में पुलिस के लिए बाइकर्स पर लगाम लगाना किसी चुनौती से कम नहीं है । इस बार सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट की वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान लिया है । पुलिस ने युवक के विरुद्ध MV Act में चालानी कार्यवाही की है । उत्तरकाशी निवासी युवक द्वारा मोटरसाइकिल से खतरनाक व जानलेवा स्टंट की वीडियो बनाकर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही थी । अब उत्तरकाशी पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उक्त युवक का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही की है । पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कर भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी है । अब युवक द्वारा मांफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा कृत्य न करने व अन्य लोगों से भी ऐसा न करने की अपील की है ।