बड़ी खबर : चर्चित हत्याकांड का मुख्य आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - जिले से बड़ी खबर आ रही है । पुलिस ने उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में बीते साल हुई डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।भागने की कोशिस में लगी गोली -
जब उधम सिंह नगर पुलिस आरोपी सरबजीत को पंजाब से पकड़कर उत्तराखंड ला रही थी , इसी दौरान उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करते ही काशीपुर में आरोपी ने भागने की कोशिश की । पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सरबजीत के पैर में गोली लगी है । मिली जानकारी के मुताबिक , इस दौरान तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं । अब घायल आरोपी सहित सभी पुलिसकर्मियों को काशीपुर के एक अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया गया है ।एक साल बाद पकड़ा गया आरोपी -
28 मार्च 2024 को नानकमत्ता में बाबा तरसेम की बदमाशों ने हत्या कर दी थी । बहुचर्चित तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरबजीत एक साल से फरार चल रहा था । आरोपी पर 2 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था ।आरोपी की तलाश में उधम सिंह नगर पुलिस 1 साल से जुटी हुई थी । पुलिस को आरोपी के पंजाब में होने की जानकारी मिली । जिसके बाद एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने टीम पंजाब के लिए रवाना की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: