कुमाऊं में नाबालिग को गर्भवती करने वाला गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ (Pithoragarh ) - पुलिस ने नाबालिग का शोषण करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है । मामला 28 फरवरी 2025 का है जब जिले के थाना नाचनी क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक नाबालिग ने थाने में सूचना दी कि त्रिभुवन सिंह ने उसका शारीरिक शोषण किया है , जिस कारण वह गर्भवती हो गयी है । सूचना के बाद थाना नाचनी में त्रिभुवन सिंह के विरूद्ध धारा 64(1) बीएनएस व 5 जे (ii)/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीओ डीडीहाट के पर्यवेक्षण में मामले में जांच एवं आवश्यक कार्यवाही शुरू की गई । इस मामले की विवेचना उ०नि० प्रियंका मौनी द्वारा की जा रही है । जिसके बाद 24 मार्च को थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त त्रिभुवन सिंह पुत्र हीरा सिंह , निवासी - होकरा , नाचनी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । जिसके बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।