चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । यहां पुलिस द्वारा थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत नशा करने वाले व नशा बेचने वाले तस्करों को चिह्नित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की गयी है । पुलिस टीम को स्थानीय मुखबिर के जरिये जानकारी मिली कि , एक नशा तस्कर पहाडी क्षेत्रों से भारी मात्रा में अवैध चरस देहरादून व आस पास के क्षेत्रों में सप्लाई करने आ रहा है । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुरागरसी - पतारसी करते हुए चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शंकरपुर स्थित मंदिर के पास से अभियुक्त राकेश दास पुत्र रामदास , निवासी - ग्राम झिमराड़ी , थाना - बड़कोट , जनपद - उत्तरकाशी को रोककर चैक किया गया तो अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 46 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । अभियुक्त के विरूद्ध थाना सहसपुर पर मु०अ०स० - 68/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि , वह बरामद चरस को उत्तरकाशी से लाया था , जिसे वह देहरादून व उसके आसपास के क्षेत्र में नशे के आदि व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था । लेकिन पुलिस ने तस्कर की इस योजना पर पानी फेर दिया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: