• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

युवती के साथ बहला - फुसलाकर दुष्कर्म - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-30 17:41:45
Share Share Share

युवती के साथ बहला - फुसलाकर दुष्कर्म


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां युवती को बहला - फुसलाकर , भगाकर दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । मामला कोतवाली पटेलनगर का है , यहां 21 मार्च 2025 को पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री के बिना बताये घर से कहीं चले जाने के संबंध मे एक लिखित तहरीर दी थी । तहरीर मिलने के आधार पर तत्काल थाना पटेलनगर पर गुमशुदगी क्रमांक 32/2025 पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 22 मार्च 2025 को वादी ने नूर मोहम्मद नाम के लड़के द्वारा उनकी पुत्री को बहला - फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में जानकारी दी । जिसके बाद उक्त गुमशुदगी को मु0अ0सं0-120/2025 धारा 140(3)/64 BNS मे तरमीम कर अभियुक्त की तलाश शुरु की गई ।

यहां से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त -

घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी - पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई । साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया , पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के पंजाब में होने की जानकारी मिली । प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहर्ता युवती की सकुशल बरामदगी हेतु एक टीम को पंजाब रवाना किया गया । जहाँ टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुए दिनांक 29 मार्च 2025 को अभियुक्त नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद नसीम , निवासी - रहमत नगर निकट भायला फाटक देवबन्द , सहारनपुर , उत्तर प्रदेश को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से अपहर्ता को युवती बरामद करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in