• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home कृषि , बागवानी और पशुपालन

सनसनी : आमरण अनशन से एक अनशनकारी के गायब होने से फैली सनसनी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-30 20:37:37
Share Share Share

सनसनी : आमरण अनशन से एक अनशनकारी के गायब होने से फैली सनसनी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - जिले से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां जिले के पाटी विकासखंड की साधन सहकारी समिति दूबड़ में किसानों का तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन चल रहा है । लेकिन यहां धरना स्थल से एक अनशनकारी रविवार सुबह गायब हो गए । अनशनकारी के अनशन स्थल से गायब होने की खबर फैलते ही यहां सनसनी फैल गई । हम आपको बता दें , समिति सचिव पर किसानों ने गबन के आरोप लगाए हैं । जिसके बाद किसान एसआईटी जांच की मांग कर रहे हैं । उत्तराखंड किसान संगठन के बैनर तले संयोजक नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में किसान अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं । यहां 4 किसान आमरण अनशन पर बैठे थे , लेकिन रविवार सुबह एक अनशनकारी त्रिलोचन सकलानी गायब हो गए । उत्तराखंड किसान संगठन के संयोजक नरेंद्र उत्तराखंडी से जब उत्तराखंड हिंदी समाचार ने दूरभाष पर वार्ता की तो उनने , चम्पावत जिला प्रशासन और उत्तराखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा - अनशनकारियों की उपेक्षा की जा रही है । उन्होंने कहा , यहां किसानों की सुध नहीं ली जा रही है । यहां किसानों को सड़कों पर भूखा मरने के लिए छोड़ दिया गया है । नरेंद्र उत्तराखंडी ने आरोप लगाते हुए कहा , सरकार ने किसानों की होली को बेरंग बना दिया और अब नवरात्र भी छींन लिए हैं । यहां , एक अनशनकारी के गायब होने की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । लेकिन तीन अनशनकारी अब भी आमरण अनशन पर डटे हुए हैं ।

मंदिर में मिले गायब अनशनकारी -

रविवार सुबह धरनास्थल से अनशनकारी के गायब होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई । यहां लोग तमाम तरह के कयास लगाने लगे थे । सूचना के बाद , पुलिस मौके पर पहुंची और गायब अनशनकारी की खोजबीन शुरू की गई । थाना पाटी के थानाध्यक्ष ने बताया , पुलिस की खोजबीन में गायब अनशनकारी सकदेना के मंदिर में मिले और स्वस्थ थे । बताया जा रहा है , गायब अनशनकारी त्रिलोचन सकलानी मंदिर के पुजारी हैं और प्रथम नवरात्र पर धरनास्थल से सीधे मंदिर चले आए ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देशभर में बना मिसाल , लेकिन अपने ही जिले में बेबस ! आखिर क्यों मदद को तरस रहा चम्पावत का यह किसान ? ,

    चम्पावत : हरा सोना बनेगी कीवी ! देवीधुरा के किसानों को सिखाए गए मालामाल होने के गुर ,

    चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान ,

    पहाड़ों में बारिश से ठंडक , लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर ,

    चम्पावत में खेती को टेक्नोलॉजी का तड़का , सेतु आयोग की पहल से किसानों में नई उम्मीद ,

    चम्पावत : रीठा साहिब में किसानों ने सीखे मीठी कमाई के गुर ,

    चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल ,

    गुड न्यूज़ : कभी पलायन से टूटा चम्पावत का पाटी , आज कीवी की बदौलत लौट रही जिंदगी ,

    बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष ,

    चम्पावत : हरा सोना लिखेगा मॉडल जिले की अर्थव्यवस्था की नई इबारत ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in