• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

वीडियो : फ़ूड पॉइजनिंग से 200 से अधिक लोग हुए अस्पताल में भर्ती - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-31 20:58:44
Share Share Share

वीडियो : फ़ूड पॉइजनिंग से 200 से अधिक लोग हुए अस्पताल में भर्ती


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - से बड़ी खबर आ रही है । यहां अचानक एक साथ 200 से अधिक लोग बीमार हो गए । बताया जा रहा है , कुटटू के आटे से बने व्यंजनों से लोग बीमार हुए हैं । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । इस फ़ूड पॉइजनिंग के बाद देहरादून के दून अस्पताल , महंत इंदिरेश अस्पताल सहित तमाम अस्पतालों में जब लोग पहुंचने लगे तो देहरादून के स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मच गया ।

मुख्यमंत्री पहुंचे अस्पताल -

सूचना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार भी अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल जाना । मुख्यमंत्री धामी ने मरीजों से जल्दी स्वस्थ होने की बात कही । इसके साथ - साथ मुख्यमंत्री धामी ने दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं ।

जिलाधिकारी और एसपी ने संभाला मोर्चा -

देहरादून के तेज तर्रार जिलाधिकारी सविन बंसल और एसपी अजय सिंह ने मोर्चा संभालते हुए जांच तेज कर दी है । जांच में पता चला है कि , देहरादून में जो लोग बीमार पड़े हैं , उनके घरों में पहुचे आटे की सप्लाई चेन एक ही है ।

मुकदमा हुआ दर्ज -

जांच में सामने आया कि , आटा सहारनपुर से लाया गया था । जिसे देहरादून के विकासनगर स्थित लक्ष्मी ट्रेडर / शिवपाल चौहान ने खरीदा और शिमला बाईपास रोड स्थित अपने गोदाम में स्टोर किया था । अब प्रशासन ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गोदाम को सील कर दिया है । मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर प्रशासन से संपर्क कर वहां भी प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है । बताया जा रहा है , पुलिस टीम गठित कर टीम को सहारनपुर भेज दिया गया है । इतना ही नहीं लक्ष्मी ट्रेडर से कुटटू का आटा देहरादून की 22 दुकानों पर पहुंचा है , अब उन दुकानों को भी सील कर दिया गया है ।

सख्त कार्यवाही की जा रही है -

जिलाधिकारी ने बताया , मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकानों से सेम्पल एकत्रित करने में जुटी हुई है ।

जिलाधिकारी ने अस्पतालों में अधिकारियों की लगाई ड्यूटी -

देहरादून के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बेहतर उपचार मुहैय्या कराने के लिए मुख्य अधिकारियों की ड्यूटी अस्पतालों में लगा दी है ।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें -

https://www.facebook.com/share/v/1XSG7DvX59/


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in