उत्तराखंड में बड़ा बदलाव , लोगों ने की सराहना
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड सरकार ने राज्य के चार जिलों के 15 स्थानों के नामों में बदलाव किया है । प्रदेश के हरिद्वार , देहरादून , नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के कुल 15 स्थानों के नाम अब बदले गए हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा , ये फैसला जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है , ताकि लोग संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें । अब मुख्यमंत्री धामी के इस फैसले की प्रदेश भर में सराहना हो रही है ।हरिद्वार जिले में इन नामों को बदला गया है -
औरंगजेबपुर अब शिवाजी नगर नाम से जाना जाएगा । गाजीवाला अब आर्य नगर नाम से जाना जाएगा । चांदपुर अब ज्योतिबा फुले नगर नाम से जाना जाएगा । मोहम्मदपुर जट अब मोहनपुर जट नाम से जाना जाएगा । खानपुर कुर्सली अब अंबेडकर नगर नाम से जाना जाएगा । इंदरीशपुर अब नंदपुर नाम से जाना जाएगा । खानपुर अब श्री कृष्णपुर नाम से जाना जाएगा । अकबरपुर फाजलपुर अब विजयनगर नाम से जाना जाएगा ।देहरादून जिले में इन नामों को बदल दिया गया है -
मियाँवाला को अब रामजीवाला नाम से जाना जाएगा । पीरवाला नहीं बल्कि अब केसरी नगर कहलाएगा । चांदपुर अब पृथ्वीराज नगर नाम से जाना जाएगा । अब्दुल्ला नगर अब दक्ष नगर नाम से जाना जाएगा ।नैनीताल जिले में इन नामों में होगा बदलाव -
नबानी रोड कहना छोड़कर अब अटल मार्ग कहने की आदत बनानी होगी । पनचक्की से आईटीआई मार्ग को अब गुरु गोवलकर मार्ग कहा जाएगा ।उधम सिंह नगर में बदला गया नाम -
उधम सिंह नगर जिले की सुल्तानपुर पट्टी को अब कौशल्या पुरी नाम से जाना जाएगा ।भारतीय इतिहास और संस्कृति के अनुरूप बदले गए हैं नाम - मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा - इन स्थानों के नामों में परिवर्तन भारतीय संस्कृति और इतिहास के अनुरूप किया गया है । उन्होंने कहा , इससे राज्य की जनता में राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक धरोहर को लेकर जागरूकता बढ़ेगी । सीएम ने सरकार के इस फैसले पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि , जल्दी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाय ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: