• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सनसनीखेज : युवक का हत्यारा गिरफ्तार , हाइवे किनारे फेंका था शव । पीठ और सीने में थे गहरे घाव - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-02 13:57:11
Share Share Share

सनसनीखेज : युवक का हत्यारा गिरफ्तार , हाइवे किनारे फेंका था शव । पीठ और सीने में थे गहरे घाव


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के मड़वाखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया था । जसपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई युवक की हत्या का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है । दरअसल मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे सूतमिल चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कि मड़वाखेड़ा गांव में हाईवे से 100 मीटर अंदर गेहूं के खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक युवक का खून से लथपथ शव गेहूं के खेत में पड़ा हुआ है । जांच के दौरान मृतक की छाती और पीठ में घाव के निशान मिले । चौकी पुलिस ने मामले की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को देते हुए शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया । मृतक की पहचान अरमान अली , निवासी - मोहल्ला नई बस्ती , वार्ड नंबर 12 जसपुर खुर्द , उधम सिंह नगर के रूप में मृतक के फुफेरे भाई शाहनवाज निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 17 जसपुर ने की । सूचना पर एसएसपी सहित तमाम अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया । जिसके बाद एसएसपी द्वारा टीम का गठन कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए । जांच के दौरान जसपुर पुलिस ने एक संदिग्ध समीर को स्कूल के पास से हिरासत में लिया । सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी समीर निवासी नई बस्ती ने अरमान की हत्या करना कबूल किया । आरोपी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसने अरमान की हत्या कर दी । बताया जा रहा है , आरोपी ने कम स्मैक देने से खफ़ा होकर पड़ोसी दोस्त को मौत के घाट उतार दिया ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in