• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

पति को बांधकर पत्नी का किया गैंग रेप , अब बलात्कारी आंखरी सांस तक रहेंगे जेल में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-03 17:54:16
Share Share Share

पति को बांधकर पत्नी का किया गैंग रेप , अब बलात्कारी आंखरी सांस तक रहेंगे जेल में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मध्यप्रदेश ( MP ) - के बहुचर्चित गैंगरेप मामले में अदालत ने 8 आरोपियों को कठोर सजा से दंडित करने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है । 6 माह पहले नवदंपती को बंधक बनकर आरोपियों ने गैंगरेप की हैवानियत की थी । इस अपराध को अदालत ने जघन्य माना और सभी आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ 2 लाख 30 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है ।

मंदिर दर्शन को गए थे दम्पत्ति -

ये पूरा मामला नवदंपती से हुई हैवानियत से जुड़ा हुआ है , रीवा जिले के गुढ़ थाना इलाके में 21 अक्टूबर 2024 को एक नवदंपति भैरव बाबा की पहाड़ी में स्थित मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था तभी आरोपियों ने पति - पत्नी को बंधक बना लिया । आरोपी घटनास्थल पर शराब पार्टी कर रहे थे । आरोपियों ने नवदंपती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था । वारदात को अंजाम देने की बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे । जानकारी के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों पर BNS 70(1) , 127(2) , 115 , 190 , 351(3) , 238 का मामला दर्ज किया । पुलिस की अलग - अलग टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश देकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया ।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई सुनवाई -

इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया गया था । 6 महीने के अंदर जिला न्यायालय में चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश पदमा जाटव की अदालत ने तथ्य प्रमाणित पाए जाने के बाद गैंगरेप के सभी 8 आरोपी रामकिशन , गरुड़ कोरी , राकेश गुप्ता , सुशील कोरी , रजनीश कोरी , दीपक कोरी , राजेंद्र कोरी और लवकुश कोरी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है । इसके साथ ही प्रत्येक आरोपियों को 2 लाख 30 हजार के अर्थदंड से भी दंडित किया है । अब इन आरोपियों को आखिरी सांस तक जेल की सलाखों के पीछे रहना होगा ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in