• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

पत्नी के साथ क्रूरता , नाजुक अंग को किया लहूलुहान - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-06 07:09:46
Share Share Share

पत्नी के साथ क्रूरता , नाजुक अंग को किया लहूलुहान


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - देवभूमि से क्रूरता की हदें पार करने वाली खबर आ रही है । यहां हैवान पति ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के नाजुक अंग को लहूलुहान कर दिया और फिर फरार हो गया ।

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया ऐसा -

ये घटना 31 मार्च की बताई जा रही है । मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ रहती है । रात में पति ने उसे और बच्चों को कोल्डड्रिंक पीने को दिया , जिसमें उसने नशीला पदार्थ मिला दिया था । बताया जा रहा है , आरोपी ने कोल्डड्रिंक नहीं पिया । कोल्डड्रिंक पीने के बाद पीड़िता और बच्चे गहरी नींद में सो गए ।

जब रात में बेटी की खुली नींद -

बताया जा रहा है रात करीब 3:30 बजे 11 वर्षीय बच्ची की नींद खुली तो उसने अपनी मां के चिल्लाने की आवाज सुनी । बच्ची ने मां को देखा तो उसके शरीर के निचले हिस्से से खून बह रहा था और पिता वहां से फरार था । बच्ची ने अपनी मौसी को फोन लगाकर सूचना दी । जिसके बाद पड़ोसियों और परिजनों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया । अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि महिला के निजी अंग को काफी चोट पहुंची है और आंतों को भी नुकसान पहुंचा है , जिसका अब ऑपरेशन होगा ।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस -

महिला की बहन की तहरीर पर पटेलनगर पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है । पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि , अक्सर उसका जीजा उसकी बहन के साथ मारपीट करता था , लेकिन इस बार उसने जानलेवा हमला कर दिया । अब पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी है । पुलिस का कहना है , बहुत जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in