• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

हत्या : गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-06 23:40:07
Share Share Share

हत्या : गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के अभियोग में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुई बहस में अभियुक्त ने अपने पड़ोसी का सिर पटक दिया था और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी ।

जानिए , पूरा मामला -

कोतवाली विकासनगर में 05 अप्रैल 2025 को लक्ष्मी पत्नी रोहित निवासी लोअर नेहरु ग्राम , थाना रायपुर , जनपद देहरादून द्वारा सूचना दी कि 05 अप्रैल 2025 की दोपहर उनके पिता देवीदीन पुत्र स्व० मोहनलाल , निवासी गुडरिच , थाना - विकासनगर , जनपद - देहरादून एवं संदीप पुत्र ओमप्रकाश , जो दोनों महेश कुमार निवासी गुडरिच के मकान में किराये में रहते है , साथ में खा - पी रहे थे । इस दौरान दोनों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया , जिस पर संदीप उपरोक्त द्वारा उनके पिता देवीदीन का सिर दीवार पर दे मारा , जिससे उनके पिता के सिर पर गंभीर चोटें आयी । पडोसियों द्वारा उनके पिता को उपचार हेतु सीएचसी विकासनगर ले जाया गया , जहां पर उनकी मृत्यु हो गयी । शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर विपक्षी संदीप पुत्र ओमप्रकाश , निवासी - रामबाग हरबर्टपुर विकासनगर जनपद देहरादून के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -105 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे लेकर पंचायतनामें की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया । मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई । घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त लकडी का डंडा बरामद किया गया । गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुये मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्र की । जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त संदीप पुत्र ओमप्रकाश , निवासी - रामबाग हरबर्टपुर , विकासनगर , देहरादून को मेला ग्राउण्ड बाडवाला से गिरफ्तार किया गया । घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसकी मोटरसाइकिल मृतक के कमरे के सामने खड़ी रहती थी , जिसको लेकर घटना के दिन दोनों के बीच बहस हो गयी थी । मृतक द्वारा अभियुक्त के साथ गाली - गलौच करने पर अभियुक्त द्वारा आवेश में आकर पास पड़ी लकड़ी के डंडे से उसे पीटते हुए उसका सिर दीवार पर पटक दिया और मौके से फरार हो गया ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in