• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : खाई में गिरी बाइक , युवक की दर्दनाक मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-07 14:56:53
Share Share Share

दर्दनाक : खाई में गिरी बाइक , युवक की दर्दनाक मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में एक मोटरसाइकिल खाई में समा गई । बताया जा रहा है , इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई । जिले के थाना डीडीहाट , एसडीआरएफ और फायर यूनिट डीडीहाट की टीम ने गहरी खाई से मृतक का शव बरामद किया । मिली जानकारी के मुताबिक 05 अप्रैल को कोतवाली डीडीहाट में सूचना मिली कि 26 वर्षीय खिलेश भट्ट पुत्र जगदीश चंद्र , निवासी - खितौला मझेङा , चौबाटी , डीडीहाट अपनी मोटरसाइकिल से घोरपट्टा से चौबाटी रोड पर घर लौट रहा था । युवक घर लौटते समय अपने पीठ पर पैराग्लाइडिंग से संबंधित एक भारी बैग बांधे हुए था । इसी दौरान मऊपानी मोड़ के पास युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई । बताया जा रहा है , यह घटना लगभग शाम 5 बजे के आसपास घटी । सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ , फायर यूनिट डीडीहाट और थाना डीडीहाट पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया । टीम ने गहरी खाई में उतरकर खोजबीन की , लेकिन रात होने के कारण मोटरसाइकिल चालक का पता नहीं लग पाया । जिसके बाद , दिनांक 06 अप्रैल को सुबह एसडीआरएफ , फायर यूनिट डीडीहाट और थाना डीडीहाट पुलिस टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया । इस दौरान गहरी खाई में जाकर मृतक खिलेश भट्ट का शव बरामद किया गया और शव को सड़क पर लाया गया । मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो - रोकर बुरा हाल है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in