दर्दनाक : भीषण हादसे से मची चीख़ - पुकार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है । यहां शिमला बायपास रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया । यहां सिंघनियांवाला में सवारियों से भरी बस लोडिंग गाड़ी से टकरा गई । बताया जा रहा है , बस आईएसबीटी से हरबर्टपुर विकास नगर चलने वाली बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है । देहरादून पुलिस बचाव व राहत में जुटी हुई है । बताया जा रहा है , बस के नीचे कुछ लोग दबे हैं । हादसा होते ही यहां चीख - पुकार मच गई और अब पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी है । मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक बच्चा और एक व्यक्ति सहित कुल दो लोगों की मौत की सूचना आ रही है । हादसे में 14 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है । एसएसपी देहरादून अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: