• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 12-October-2026

Home आस्था / आध्यात्म

चैतोला मेले में आस्था और विश्वास के साथ लगे चमू देवता के जयकारे - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-07 20:35:35
Share Share Share

चैतोला मेले में आस्था और विश्वास के साथ लगे चमू देवता के जयकारे


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

ढोल - नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकला चमू देवता का रथ , चमू देवता के जयकारों से गुंजायमान हुआ गुमदेश ।
विश्व कल्याण की भावना के साथ 12 गावों के जत्थों ने की मंदिर की परिक्रमा ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के आस्था और विश्वास के केंद्र चमू देवता के मंदिर में लगे जयकारों से समूचा चम्पावत गुंजायमान हुआ ।
Advertisement
जिले के लोहाघाट विकासखंड अंतर्गत गुमदेश क्षेत्र के तीन दिनी ऐतिहासिक चैतोला मेले में आज मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धोनी के दिशा निर्देश पर मुख्य मेले का आयोजन किया गया । सुबह से ही चमू देवता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही । पंडित शंकर दत्त पांडे के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न की गई तथा 12 गांवों से आये जत्थों ने ढोल - नगाड़ों व लाठी डंडों के साथ मंदिर की परिक्रमा की । इस परिक्रमा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे ।
Advertisement
सभी जत्थों के द्वारा ढोल - नगाड़ों व चमू देवता के जयकारों के साथ मंदिर की परिक्रमा की गई । मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धोनी के दिशा निर्देश में चल रहे चेतोला मेले को लेकर पूरे गुमदेश क्षेत्र में भारी उत्साह देखने के मिला । आज सुबह मड़ गांव मे विधिवत पूजा - अर्चना के बाद दोपहर के वक्त चमू देवता के रथ में चमू देवता के धामी राहुल सिंह धामी सवार हुए ।
Advertisement
ढोल - नगाड़ों व हर्षोल्लास के साथ भक्त मड़ से जमानीगढ़ व चौपता होते हुए रस्सों के सहारे उबड़ - खाबड़ रास्तों को पार करते हुए चमू देवता के रथ को मुख्य मंदिर तक लाए । इस दौरान सभी गांव के ग्रामीणों ने बारी - बारी से चमू देवता के रथ को कंधा दिया । महिलाएं चमू देवता के जयकारे लगाते हुए रथ के पीछे - पीछे चल रही थी । मुख्य मंदिर पहुंचने पर रथ ने ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर की परिक्रमा की ।
Advertisement
मंदिर में मौजूद हजारों भक्तों ने चमू देवता का आशीर्वाद लिया । इस दौरान चमू देवता के जयकारों से पूरा गुमदेश गूंज उठा और ये गूंज शोसल मीडिया के माध्यम से समूचे जिले में सुनाई दी । भक्तों के द्वारा पूजा - अर्चना कर चमू देवता को विशेष तौर पर बनाए गए चावल के पापड़ों का प्रसाद चढ़ाया गया । मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में जगह - जगह पुलिस बल तैनात रहा ।
Advertisement
मेले में दूर दराज क्षेत्र से आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई हुई थी । यहां क्षेत्र वासियों ने बड़ी संख्या में खरीदारी कर मेले का भरपूर आनंद लिया । मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धोनी ने बताया 8 अप्रैल को पसेरा के साथ मेले का समापन किया जाएगा । उन्होंने मेले के भव्य आयोजन के लिए समस्त सहयोगियों , क्षेत्र वासियों व पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
Ad
Ad

Other Related posts

    पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : 3 बार अध्यक्ष रहे किशन तिवारी फिर मैदान में , सामने 3 और दावेदार ,

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी ! मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा , कथा महोत्सव में संतों का किया अभिनंदन ,

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in