• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

रिश्वतखोर कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-08 01:17:02
Share Share Share

रिश्वतखोर कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां एक रिश्वतखोर कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है । मामला जिले के डीडीहाट तहसील का है , यहां तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है । विजिलेंस की टीम ने तीन घंटे तक रिश्वतखोर कानूनगो से पूछताछ करते हुए उसके आवास की तलाशी ली । स्थानीय निवासी ने जमीन संबंधी मामले के निपटारा करने के नाम पर कानूनगो के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस में की थी । जानकारी के मुताबिक नगर के तहसील वार्ड निवासी दीपक सिंह डसीला ने कुछ दिन पूर्व भवन निर्माण शुरू किया । कानूनगो नारायण सिंह कठायत उक्त भूमि को बेनाप बताकर उसे आए दिन परेशान कर रहा था । मामले का निपटारा करने के नाम पर आरोपी कानूनगो ने उससे 40 हजार रिश्वत देने की पेशकश की । जब लंबे समय तक रिश्वत नहीं दी गई तो वह आए दिन उसे कानूनी कार्रवाई के नाम पर धमका रहा था । पीड़ित ने परेशान होकर कानूनगो की शिकायत विजिलेंस में की थी । जिसके बाद हल्द्वानी विजिलेंस की टीम को प्राथमिक जांच में मामला सही लगा तो कानूनगो पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हुई । बृहस्पतिवार को टीम डीडीहाट पहुंची , पीड़ित जब कानूनगो को 40 हजार रुपये की रिश्वत देने उसके डीडीहाट स्थित सरकारी आवास पर पहुंचा तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया । टीम ने तीन घंटे तक उसके आवास की तलाशी लेते हुए उससे पूछताछ भी की । आरोपी वर्तमान में निकट जेएमके टाइल्स , मोहल्ला खोल्टा , जनपद अल्मोड़ा में निवास करता है , जबकि उसका मूल निवास ग्राम - पजीना पट्टी शहरू , तहसील - रानीखेत , जनपद - अल्मोड़ा है । विजिलैंस टीम उसके घर पर छापेमारी कर रही है और बैंक खाते खंगालने में लगी हुई है । इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in