दर्दनाक : डंपर खाई में गिरा चालक की मौत , परिचालक गंभीर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की दुःखद खबर आ रही है । यहां जिले की तहसील बड़कोट अंतर्गत केवल गांव मोटरमार्ग पर गातु के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । बताया जा रहा है , डंपर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया । इस दर्दनाक हादसे में चालक की मौत हो गई और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया जा रहा है , डंपर में चालक और परिचालक के अलावा अन्य कोई व्यक्ति सवार नहीं था । मृतक की पहचान आलोक रावत पुत्र धर्म सिंह , निवासी - सुनारा , पुरोला के रूप में हुई है । इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल परिचालक सौरव मैठाणी पुत्र विकास मैठाणी , निवासी - तुनाल्का , बड़कोट को अस्पताल ले जाया गया । जहां घालय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है ।