• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home कृषि , बागवानी और पशुपालन

गबन : चम्पावत में गबन मामले को लेकर आई बड़ी खबर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-09 19:34:59
Share Share Share

गबन : चम्पावत में गबन मामले को लेकर आई बड़ी खबर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत साधन सहकारी समिति दूबड़ में किसानों ने समिति सचिव पर गबन के आरोप लगाए हैं । इस मामले को उत्तराखंड हिंदी समाचार ने लगातार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया । यहां एसआईटी जांच सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड किसान संगठन के बैनर तले उत्तराखंड किसान संगठन के संयोजक नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में किसानों का लगातार 37वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा । धरना प्रदर्शन के 37वें दिन एक बड़ी खबर आ रही है । अब गबन मामले को संवेदनशील और गंभीर मानते हुए सहकारिता विभाग ने जांच समिति का गठन किया है । पांच सदस्यीय जांच टीम अब दूबड़ समिति में इन आरोपों की जांच करेगी । जांच के दौरान समिति सचिव को समिति में उपस्थित रहने , जांच में सहयोग करने और अभिलेख उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं । जांच समिति में सहकारिता विभाग के पांच लोग शामिल हैं । जांच समिति का अध्यक्ष अपर जिला सहकारी अधिकारी पाटी नलिन विश्वकर्मा को बनाया गया है ।

10 अप्रैल को होगी जनसुनवाई -

मिली जानकारी के मुताबिक जांच समिति के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा 10 अप्रैल को सहकारी समिति दूबड़ में प्रातः 11 बजे जनसुनवाई की जाएगी । इसी दौरान किसानों के बयान और शिकायतें भी दर्ज की जाएंगी । लगातार 37 दिन धरने के बाद अब किसानों ने राहत की लंबी सांस ली है , और आगे की लड़ाई को अधिक ताकत के साथ लड़ने का निर्णय भी लिया है । इसके साथ - साथ किसानों ने उनकी खबर को लगातार प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने के लिए उत्तराखंड हिंदी समाचार का आभार भी व्यक्त किया है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देशभर में बना मिसाल , लेकिन अपने ही जिले में बेबस ! आखिर क्यों मदद को तरस रहा चम्पावत का यह किसान ? ,

    चम्पावत : हरा सोना बनेगी कीवी ! देवीधुरा के किसानों को सिखाए गए मालामाल होने के गुर ,

    चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान ,

    पहाड़ों में बारिश से ठंडक , लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर ,

    चम्पावत में खेती को टेक्नोलॉजी का तड़का , सेतु आयोग की पहल से किसानों में नई उम्मीद ,

    चम्पावत : रीठा साहिब में किसानों ने सीखे मीठी कमाई के गुर ,

    चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल ,

    गुड न्यूज़ : कभी पलायन से टूटा चम्पावत का पाटी , आज कीवी की बदौलत लौट रही जिंदगी ,

    बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष ,

    चम्पावत : हरा सोना लिखेगा मॉडल जिले की अर्थव्यवस्था की नई इबारत ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in