• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सीटू के उपाध्यक्ष पहुंचे देवीधुरा , हुआ भव्य स्वागत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-25 21:09:15
Share Share Share

सीटू के उपाध्यक्ष पहुंचे देवीधुरा , हुआ भव्य स्वागत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद पहली बार किए माँ वाराही धाम में दर्शन


कुमाऊं - राज्य योजना आयोग ( सीटू ) के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार राजशेखर जोशी ने माँ वाराही धाम में दर्शन किए । इस दौरान देवीधुरा में चार खाम , सात थोक औऱ मंदिर कमेटी ने राज शेखर जोशी का ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया । देवीधुरा कस्बे के हनुमान मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए माँ वाराही धाम तक उन्हें ढोल - नगाड़ों के साथ लाया गया । मन्दिर कमेटी की ओर से उन्हें धाम का स्मृति चिन्ह भैंट किया । उनके सम्मान में क्षेत्रवासियों की ओर से रोशन लमगड़िया ने अभिनंदन पत्र पढ़ा । इस भव्य स्वागत को देखकर योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने लोगों का आभार व्यक्त किया औऱ कहा- माँ वाराही की अदृश्य शक्ति को उनका उपासक ही महसूस कर सकता है । सीटू के उपाध्यक्ष ने कहा - उत्तराखंड को युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नेतृत्व मिला है औऱ उनकी सोच से समग्र विकास की बुनियाद डाली जा रही है । औऱ इस बुनियाद में विकास , रोजगार , सांस्कृतिक विरासत एवं पुरातन वैभव को पुनर्जीवित करने की सोच छिपी हुई है । उन्होंने माँ वाराही धाम में जनकल्याण के लिए स्वयं द्वारा आयोजित की जा रही श्रीराम कथा यज्ञ में आधिकारिक लोगों से आने की अपील भी की है , जो 8 जून से 16 जून तक चलेगी । मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने राजशेखर जोशी का स्वागत करते हुए कहा - एक छोटे से गांव की माटी में पैदा होकर अपनी मेहनत , लगन औऱ पुरुषार्थ के बल पर राजशेखर जोशी जीवन में सफलता की ऊंची उड़ान भरते जा रहे हैं , जिससे क्षेत्र के लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं औऱ उनसे कई उम्मीदें भी लगाए हुए हैं । इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुमनलता , ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट , सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट , पूर्व प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद जोशी , खीम सिंह लमगड़िया , राधा जोशी सरस्वती शिशु विद्यामंदिर देवीधुरा के प्रधानाचार्य नवीन सोराड़ी , प्रकाश मेहरा , तारा लमगड़िया , बी एस लमगड़िया , घनश्याम पंत , विशन सिंह चम्याल , रमेश राणा , चम्याल खाम के मुखिया गंगा सिंह , लमगड़िया खाम के मुखिया वीरेंद्र सिंह लमगड़िया औऱ दीपक चम्याल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे । सामाजिक कार्यकर्ता मदन बोहरा द्वारा माँ के धाम में भंडारे का आयोजन किया गया था , जिसमें सैंकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in