• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दुःखद : काल बनकर आया सांड , बुझ गया घर का चिराग - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-26 08:59:13
Share Share Share

दुःखद : काल बनकर आया सांड , बुझ गया घर का चिराग


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

घर का इकलौता बेटा था कुंदन


हल्द्वानी ( Haldwani ) - शहर से दुःखद खबर आ रही है । यहाँ एक बाइक सवार को सांड ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया । बताया जा रहा है युवक अपने घर का इकलौता चिराग था । युवक की मौत की खबर सुनते ही आसपास के लोग बेहद दुखी हैं औऱ परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । जानकारी के मुताबिक गौरापड़ाव निवासी कुंदन सिंह उर्फ कमल पुत्र चंदन सिंह सिडकुल में जॉब करता था । शुक्रवार की शाम कुंदन ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर वापसी कर रहा था औऱ उसके परिजन उसका घर आने का इंतजार कर रहे थे । जैसे ही कुंदन बेलबाबा के समीप पहुंचा तो अचानक दौड़ता हुआ आवारा सांड सड़क पर आ गया औऱ बाइक के साथ टकराया गया । इस भयंकर टक्कर में के बाद बाइक सड़क पर गिर गई औऱ कुंदन को भयंकर चोटें आ गई । गिरने के बाद कुंदन होश में था औऱ उसे आसपास के लोगों द्वारा आनन - फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया । कुंदन की 2 साल पहले ही शादी हुई थी औऱ उसकी पत्नी एक गाड़ी के शोरूम में जॉब करती थी । कुंदन के पिता हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं औऱ हाल ही में हैड़ागज्जर में घर भी बनाया था । अब इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है । लोगों का कहना है , ये बात शासन प्रशासन भी जानता है कि शहर में आवारा घूम रहे जानवरों की वजह से आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं लेकिन इसका समाधान कोई नहीं चाहता है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in