शर्मनाक : शारीरिक संबंध बनाकर युवती से ऐंठ लिए रुपये
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है । यहां एक युवक ने पहले युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए , फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर साढ़े तीन लाख रुपए उसूल लिए । एक युवती ने 4 अप्रैल को बसंत विहार थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी , जिसमें उसने आरोप लगाया कि विजय नाम का युवक पिछले 2 सालों में (जब वो नाबालिग थी ) तब लगातार शारीरिक संबंध बनाए । इस दौरान उसकी वीडियो भी बनाई और फोटो भी ले लिए । फिर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उससे 3 लाख 50 हजार रुपए भी वसूल लिए । पीड़िता ने बदनामी के डर से रुपए उसे दिए , लेकिन उसके बाद भी युवक नहीं माना । युवक फिर से वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग करने लगा , जिससे तंग आकर पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । तहरीर के आधार पर बसंत विहार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की । आरोपी युवक विजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी विजय को रामपुर के अजीमनगर से गिरफ्तार किया , जिसे अब कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है ।