नाम परिवर्तन : चम्पावत , टिहरी , पौड़ी और देहरादून में बदले स्कूलों के नाम
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों के सम्मान में प्रदेश के तमाम विद्यालयों के नाम में परिवर्तन किया है । अब इन स्कूलों के नाम पूर्व सैनिकों के नाम से जाना जाएगा । मुख्यमंत्री धामी ने इन विद्यालयों के नाम परिवर्तन की स्वीकृति प्रदान की है । मुख्यमंत्री ने टिहरी गढ़वाल के राइंका थाती बूढाकेदार का नाम बदलकर शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी राइंका थाती बूढाकेदार कर दिया है । चम्पावत जिले के राइंका दुबचौड़ा को अब शहीद लांस नायक विक्रम सिंह राइंका दुबचौड़ा नाम से जाना जाएगा । देहरादून के राइंका हटाल का नाम अब स्व० पंडित झांऊराम शर्मा राइंका हटाल कर दिया गया है । पौड़ी गढ़वाल के राइंका सैंधर का नाम अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० शंभू प्रसाद जोशी राइंका सैंधर कर दिया है ।