• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

हादसा : कुमाऊं में दर्दनाक कार हादसा , दो की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-14 10:15:43
Share Share Share

हादसा : कुमाऊं में दर्दनाक कार हादसा , दो की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक दुःखद खबर आ रही है , यहां तवाघाट सोबला मार्ग में शनिवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर छिरलिया डैम में समा गई । इस दर्दनाक हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई , जबकि चालक के पुत्र ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई । ये हादसा धारचूला तहसील से करीब 36 किलोमीटर दूर खेत गांव के समीप हुआ ।

कार से जा रहे थे धारचूला -

बताया जा रहा है , शनिवार शाम करीब सवा तीन बजे तीन लोग कार से धारचूला के लिए निकले थे । करीब एक किलोमीटर दूर जाते ही ये हादसा हो गया । तवाघाट - सोबला मोटरमार्ग में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छिरकिला डैम में समा गई ।

सूचना के बाद चलाया गया रेस्क्यू -

सूचना के बाद एसडीआरएफ और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे । बताया जा रहा है , 53 वर्षीय चालक आन सिंह पुत्र प्रताप सिंह और 40 वर्षीय अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी ।

कार चालक के बेटे ने कूदकर बचाई अपनी जान -

इस हादसे में मृतक कार चालक आन सिंह के पुत्र 25 वर्षीय दीपू ने कार से कूदकर जान बचाई । बताया जा रहा है , अगर दीपू कार से नहीं कूदता तो उसे भी अपने पिता की तरह जान गंवानी पड़ती ।

दीपू ने नहीं सोचा था कि ये सफर उसके पिता का आंखिरी सफर होगा -

कार से कूदकर अपनी जान बचाने वाले 25 वर्षीय दीपू ने कभी सोचा नहीं था कि , ये सफर उसके पिता का आंखिरी सफर होगा । दीपू जब कार से कूदा , तो लुढ़कते हुए डैम में पहुंच गया । डैम से जैसे - तैसे डैम से निकलकर दीपू सड़क तक पहुंचा और दुर्घटना की जानकारी लोगों को दी । बताया जा रहा है , दीपू को मामूली चोटें आई हैं ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in