• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दुष्कर्म : शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर युवती ने गटका जहर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-14 12:37:01
Share Share Share

दुष्कर्म : शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर युवती ने गटका जहर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - से एक बड़ी खबर आ रही है , यहां चकराता थाना क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज हुआ है । आरोप है कि उसने बगीचे में मजदूरी करने आई गांव की युवती से दुष्कर्म किया है । इतना ही नहीं आरोप है , कि शिक्षक पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाने लगा तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया ।

तहरीर के मुताबिक ये है पूरा मामला -

फिलहाल पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । अब पीड़िता के भाई की तहरीर पर चकराता थाने में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । तहरीर में पीड़िता के भाई ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने नौ अप्रैल की शाम को उन्हें बगीचे में पेड़ों की निराई करने के लिए फोन किया । 10 अप्रैल को उनकी मां ने बहन को मजदूरी के लिए सुबह आठ बजे बगीचे में भेज दिया । बताया कि वह लंबे समय से शिक्षक के यहां मजदूरी करते आ रहे हैं । पीड़िता के भाई ने बताया कि दोपहर में करीब 11:30 बजे शिक्षक ने उनकी बहन को तेज धूप के चलते छाया में बैठने के लिए कहा । इस दौरान उनकी बहन फोन देखने लगी । आरोप है कि शिक्षक आया और उनकी बहन का हाथ पकड़कर जोर जबरदस्ती करने लगा । आरोप है कि बहन के साथ गलत काम करने के बाद शिक्षक ने उसे कहा कि यहां से भागना मत , काम करते रहना । शिकायतकर्ता ने बताया कि शिक्षक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बहन और परिवार को जान से मारने की धमकी दी । बताया कि उनकी बहन ने मां को फोन कर आपबीती सुनाई । मां ने उसे घर बुलाया तो उसने पूरी घटना बताई । पीड़िता के भाई ने बताया उसकी बहन की सगाई होने वाली थी । घटना के बाद 10 अप्रैल की रात को उनकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया । उसकी तबीयत बुरी तरह से बिगड़ गई । उसे एक स्थानीय अस्पताल से देहरादून रेफर कर दिया गया । शिकायत के अनुसार 12 अप्रैल को उनकी बहन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई । अब पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और युवती की चिकित्सकीय जांच और बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in