• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

जाली नोट : चम्पावत से नकली नोटों का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-14 14:51:44
Share Share Share

जाली नोट : चम्पावत से नकली नोटों का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिला पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस को नकली करंसी के मामले में एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । 04 अप्रैल को थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा मल्ली कुचिया , बलुवाकोट में नकली नोटों के साथ 04 अभियुक्तों को कुल ₹29,000 की नकली करंसी सहित गिरफ्तार किया गया था । अभियुक्तों की स्विफ्ट कार को भी सीज किया गया था । इस प्रकरण की विवेचना सीओ धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक अम्बी राम द्वारा की जा रही है । विवेचना के दौरान अभियुक्त वसीम खान पुत्र नसीम खान , निवासी - सेवनपुर , थाना - सहावर , जिला - कासगंज , उत्तर प्रदेश का नाम प्रकाश में आया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस व एसओजी की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया । 13 अप्रैल को सर्विलांस की मदद से अभियुक्त वसीम खान को चम्पावत जिले के शारदा बैराज रोड , टनकपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से ₹500 के 04 नकली नोट भी बरामद किए गए । बताया जा रहा है अभियुक्त नेपाल भागने की फिराक में था , किंतु पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते उसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in