• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

सम्मान : उत्तराखंड हिंदी समाचार का मीडिया पार्टनर , 2030 का भारत हुआ सम्मानित - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-14 15:54:24
Share Share Share

सम्मान : उत्तराखंड हिंदी समाचार का मीडिया पार्टनर , 2030 का भारत हुआ सम्मानित


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मध्य प्रदेश ( M P ) -जब देश की बात होती है , तो कई निजी कंपनियाँ केवल लाभ के लिए काम करती हैं , लेकिन कुछ अपने फायदे से आगे सोचते हुए समाज की भलाई को ही अपना लक्ष्य बना लेती हैं । ऐसा ही एक सराहनीय प्रयास है , उत्तराखंड हिंदी समाचार के मीडिया पार्टनर 2030 का भारत , जो न सिर्फ एक मिशन है , बल्कि भारत को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाने का संकल्प भी है । ग्लोबल ट्रायंफ फाउंडेशन द्वारा आयोजित वर्ल्ड बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 में 2030 का भारत को सोशल चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया , जो इस प्रयास की पारदर्शिता , उद्देश्य और प्रभावशीलता को दर्शाता है । यह पहल संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के तीन अहम मुद्दों , गरीबी मुक्त भारत , भूख मुक्त भारत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है । यह मिशन उन पहलुओं पर केंद्रित है , जो आने वाले सालों में देश की दिशा और दशा तय करेंगे । 2030 का भारत ने अब कई कॉर्पोरेट कंपनियों , सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को साथ जोड़कर एक मजबूत नेटवर्क बना लिया है , ताकि यह मुहिम देश के कोने - कोने तक पहुँच सके । इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए , इस पहल की निदेशक स्नेहा तिवारी ने कहा - यह अवॉर्ड हमारे प्रयासों की पहचान है , लेकिन असली जीत तब होगी जब हम उन परिवारों की ज़िंदगी में बदलाव ला पाएंगे जिनकी ज़रूरतें अब भी अनदेखी हैं । हमारा लक्ष्य सिर्फ लक्ष्य पूरे करना नहीं है , बल्कि समाज में असल फर्क लाना है । हम चाहते हैं कि 2030 तक हर बच्चा पढ़े , कोई भूखा न सोए और गरीबी सिर्फ एक शब्द रह जाए । इस पहल ने यह दिखा दिया है कि जब इरादे नेक हों और उद्देश्य समाज को बेहतर बनाना हो , तो निजी संस्थाएँ भी सामाजिक बदलाव की सशक्त वाहक बन सकती हैं । 2030 का भारत आज एक विज़न है , कल एक बदलाव होगा और यह बदलाव अब शुरू हो चुका है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in