यहां , शिक्षक निकला स्मैक तस्कर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले में लगातार बढ़ रहे नशे के प्रकोप को रोकने के लिए जिला पुलिस लगातार प्रभावशाली कदम उठा रही है । जिले की बडकोट पुलिस की टीम द्वारा बड़कोट , राणा लॉज के पास से ऋषभ व सार्थक नाम के 2 युवकों को स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया । जिनके कब्जे से 6.59 अवैध स्मैक बरामद की गयी । बताया जा रहा है , दोनों युवक नशे के आदी हैं और इससे पहले वह नशमुक्ति केंद्र में भी रह चुके हैं । बताया जा रहा है सार्थक कुकरेती देहरादून के प्राइवेट स्कूल में टीचर है ।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम - पता
25 वर्षीय सार्थक कुकरेती पुत्र विनोद कुकरेती , निवासी - शिवकुन्ज कालोनी मोथरोवाला , देहरादून , 19 वर्षीय ऋषभ नौटियाल पुत्र विनोद नौटियाल , निवासी - चपटाड़ी सरनोल , थाना - बड़कोट , उत्तरकाशी , हाल निवास - आईटीआई गली बड़कोट उत्तरकाशी ।