• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह सम्पन्न - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-14 20:52:00
Share Share Share

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह सम्पन्न


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड प्रदेश के चम्पावत जिला अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय पाटी में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के मिश्रा और डॉ धर्मवीर सिंह ने छात्र - छात्राओं को डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन एवं कार्यों के बारे में विस्तार से बताया । डॉ धर्मवीर ने कहा , डॉ बाबा साहेब भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे । इसके साथ - साथ डॉ अम्बेडकर ने दलित वर्ग के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया । इस कार्यक्रम में मनोज कुमार , जीवन , शंकर और राहुल उपस्थित रहे ।

डिबेट कम्पटीशन का हुआ आयोजन -

कार्यक्रम में आयोजित डिबेट प्रतियोगिता में छात्र - छात्राओं ने डॉ अम्बेडकर के जीवन पर विचार प्रस्तुत किए । इस प्रतियोगिता में पलक पचौली ने प्रथम , डॉली ने द्वितीय और अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

पोस्टर प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन -

डॉ अम्बेडकर की जयंती पर महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । पोस्टर प्रतियोगिता में निखिल प्रथम ने प्रथम , मनीष ने द्वितीय और कपिल जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

क्विज प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन -

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । क्विज प्रतियोगिता में 5 ग्रुप्स ने प्रतिभाग किया । इस प्रतियोगिता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन और कार्यों से संबंधित प्रश्न पूछे गए ।

डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में भी डॉ अम्बेडकर जयंती समारोह सम्पन्न -

उत्तर प्रदेश ( U P ) - के संभल जिले के डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बरबला में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई । इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष सभा एवं विविध शैक्षिक - सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आरंभ बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्पार्पण के साथ किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने कहा , डॉक्टर भीमराव संविधान के निर्माता ही नहीं बल्कि एक महान मार्गदर्शक , विचारक और समाज सुधारक थे । उनका जीवन कठोर परिश्रम , दृढ़ संकल्प और मजबूत चरित्र की सीख देता है । उनने कहा डीएवी संस्था के मूल में निहित शिक्षा , समानता और सामाजिक समरसता बाबा साहेब के विचारों से पूर्णतः मेल खाते हैं । विद्यालय के चेयरमेन एवं यारा फर्टिलाइजर इंडिया प्रा. लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम एस प्रसाद ने अपने संदेश में कहा - डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं बल्कि एक दूरदृष्टि सोच के व्यक्ति थे , जिन्होंने शिक्षा को परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना । इस अवसर पर आठवीं कक्षा के वासु द्वारा भाषण , 9वीं कक्षा की इशानी और 8वीं की गुंजन द्वारा कविता पाठ की सुंदर प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डॉक्टर अंबेडकर के जीवन - दर्शन को समझाने और समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा दी ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in