वीडियो : रील बनाने के चक्कर में मां बह गई नदी में
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले से एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आ रहा है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । यहां नेपाल मूल की एक महिला मॉर्णिकाघाट में रील बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी की तेज धाराओं में बह गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार , नदी किनारे महिला रील बनाने के लिए खतरनाक जगह पर खड़ी हो गई । इसी बीच संतुलन बिगड़ने से महिला पानी में गिर गई । महिला नदी की तेज धाराओं में कुछ दूर तक नजर आई लेकिन फिर उसका कुछ पता नहीं चल सका । सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया । खबर लिखे जाने तक महिला का कुछ सुराग नहीं लग पाया है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें -
https://www.facebook.com/share/v/1EBLB3wLVz/