• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

यहां शव मिलने से फैली सनसनी , पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-16 17:36:01
Share Share Share

यहां शव मिलने से फैली सनसनी , पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - के ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । ऋषिकेश के ढालवाला की चंद्रभागा नदी में सरकारी कर्मचारी की लाश मिली है । बताया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारी को किसी भारी पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है , शायद उसी कारण उसकी मौत हुई है । मृतक का शिनाख्त 51 साल के कमलेश्वर भट्ट , निवासी - ढालवाला के रूप में हुई है ।

घटनास्थल से मिली है चप्पल -

बताया जा रहा है , कमलेश्वर भट्ट टिहरी जिले की नरेंद्र नगर तहसील में अमीन के पद पर तैनात थे । अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक , अमीन कमलेश्वर भट्ट बीते रोज घनसाली से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौटे थे । मंगलवार 15 अप्रैल शाम करीब 6:30 बजे कमलेश्वर भट्ट घर से पैदल टहलने के लिए निकले और फिर वापस घर नहीं लौटे । जिसके बाद 16 अप्रैल बुधवार को स्थानीय लोगों ने कमलेश्वर भट्ट का शव खून से लथपथ अवस्था में ढालवाला की चंद्रभागा नदी में पड़ा देखा । मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी । सूचना मिलते ही ढालवाला चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची , लेकिन मामला कोतवाली ऋषिकेश पुलिस का था । इसीलिए ऋषिकेश कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की । पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच के लिए घटना स्थल से कई नमूने लिए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा है । बताया जा रहा है , पुलिस को मौके से कमलेश्वर भट्ट का मोबाइल भी मिला है । इसके अलावा वारदात स्थल पर कमलेश्वर भट्ट की चप्पल के अलावा अन्य व्यक्ति की भी चप्पल भी मिली है ।

स्थानीय लोगों में गुस्सा -

इस वारदात से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ अपना आक्रोश भी व्यक्त किया । इस दौरान लोगों ने नरेंद्र नगर मार्ग पर 10 मिनट के लिए ट्रैफिक जाम भी कर दिया था । फॉरेंसिक की टीम के आने के बाद लोगों ने जाम को खोला । ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने जांच और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है , जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in