IPL में सट्टा लगाने वाला मन्दिर के पीछे से गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - पुलिस ने IPL में सट्टा लगाने वाले को गिरफ्तार किया है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी एवं एसओजी प्रभारी मनोज पांडे के नेतृत्व में एसओजी एवं कोतवाली पिथौरागढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने खड़ी बाजार क्षेत्र स्थित शिव मंदिर के पीछे की गली में एक दुकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा IPL मैच में हार - जीत की बाजी लगाने की सूचना पर छापा मारा गया । छापेमारी के दौरान पंकज मित्तल पुत्र घनश्याम मित्तल , निवासी - सिमलगैर बाजार , पिथौरागढ़ को सट्टा लगाते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया । आरोपी के कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त ₹19,400/- की नकदी भी बरामद की गई । इस प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।