वीडियो : राफ्टिंग करते समय हुआ हादसा , युवक की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - जिले से एक दुःखद खबर आ रही है । यहां ऋषिकेश में राफ्टिंग करते हुए एक बड़ा हादसा हो गया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । राफ्ट पलटने से देहरादून के युवक की दर्दनाक मौत हो गई । बताया जा रहा है , गरुड़ चट्टी के निकट में राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत हो गई है । पुलिस ने पर्यटक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । प्रथम दृष्टया गंगा का पानी शरीर में अधिक जाने की वजह से पर्यटक की मौत होने की आशंका जताई गई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पर्यटक की मौत के स्पष्ट कारण पता चल पाएगा । मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह देहरादून पटेल नगर निवासी सागर नेगी अपने दोस्तों के साथ राफ्टिंग करने के लिए शिवपुरी पहुंचा । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । शिवपुरी से राफ्टिंग शुरू हुई और गरुड़ चट्टी पुल के पास ये हादसा हो गया । इस दौरान देहरादून निवासी सागर नेगी बेहोश हो गया । जिसको किसी तरह गंगा किनारे से सड़क तक लाया गया और एंबुलेंस से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सागर को मृत घोषित कर दिया । तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि पर्यटक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें -
https://www.facebook.com/share/v/18xmQjgbz8/