• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home कृषि , बागवानी और पशुपालन

तकदीर कैसे बदली जाती है , बुंगाफर्त्याल जाकर देखो - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-27 10:16:48
Share Share Share

तकदीर कैसे बदली जाती है , बुंगाफर्त्याल जाकर देखो


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

तकदीर कैसे बदली जाती है , बुंगाफर्त्याल जाकर देखो

कुमाऊं - आंखिर कैसे उपाध्याय दंपत्ति ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद नौकरी के लिए चप्पल घिसने के बजाय स्वयं को खेतों से जोड़कर स्वाभिमान से जीवन यापन कर पहाड़ के युवाओं की आंखें खोल दी , अगर ये सब आपने देखना है तो आइए कुमाऊं के लोहाघाट । लोहाघाट से 8 किलोमीटर दूर बुंगाफर्त्याल गांव में उपाध्याय दंपत्ति ने ये दिखा दिया कि आखिर मेहनत करने से कैसे तकदीर बदलती है । फौजी नारायण दत्त उपाध्याय के बेटे राकेश ने एमबीए करने के बाद अपने गांव की पुस्तैनी जमीन से नाता जोड़कर सब्जी उत्पादन , बागवानी , नर्सरी औऱ डेयरी शुरू की । इसके साथ - साथ गांव में एक होम - स्टे भी तैयार किया जहाँ से चमकते - दमकते हिमालय के दर्शन होते हैं । शिवध्वनी नाम के इस होम स्टे का शुभारंभ पूर्व विधायक पूरन सिंह ने किया । खेती , बागवानी प्रकृति की एक ऐसी देन है जहाँ एक दाना बोने के बाद सौ गुना वापस मिलता है । इसी सोच को माध्यम बनाकर राकेश ऊंची उड़ान भर रहे हैं । इस कार्य में उनकी पत्नी हेमा उपाध्याय उनका कंधे से कंधा मिलाकर बखूबी साथ दे रही हैं । हम आपको बता दें हेमा उपाध्याय कंप्यूटर साइंस में डिग्री धारक हैं । हेमा ने राकेश का साथ देकर आधुनिक जमाने की उन नव विवाहित दुल्हनों को भी आईना दिखाया है जो अपने पति से शहर में नौकरी करने औऱ वहीं बस जाने के लिए दबाव बनाती हैं । अब राकेश जड़ी - बूटी , मौन पालन , इंटीग्रेटेड औऱ वर्टिकल फार्मिंग का एक ऐसा मॉडल पेश करने वाले हैं जो युवाओं के लिए एक संदेश होगा । होम स्टे के शुभारंभ के अवसर पर राकेश दंपत्ति का उत्साहवर्धन करने के लिए देहरादून से डीएसओ मीनाक्षी जोशी , डेयरी के डॉक्टर अमित तिवारी , डॉ खान औऱ के एन कलोनी सहित तमाम लोगों ने राकेश दंपत्ति की पीठ थपथपाई । होम - स्टे के शुभारंभ पर आने औऱ उनका उत्साहवर्धन करने के लिए राकेश दंपत्ति ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देशभर में बना मिसाल , लेकिन अपने ही जिले में बेबस ! आखिर क्यों मदद को तरस रहा चम्पावत का यह किसान ? ,

    चम्पावत : हरा सोना बनेगी कीवी ! देवीधुरा के किसानों को सिखाए गए मालामाल होने के गुर ,

    चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान ,

    पहाड़ों में बारिश से ठंडक , लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर ,

    चम्पावत में खेती को टेक्नोलॉजी का तड़का , सेतु आयोग की पहल से किसानों में नई उम्मीद ,

    चम्पावत : रीठा साहिब में किसानों ने सीखे मीठी कमाई के गुर ,

    चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल ,

    गुड न्यूज़ : कभी पलायन से टूटा चम्पावत का पाटी , आज कीवी की बदौलत लौट रही जिंदगी ,

    बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष ,

    चम्पावत : हरा सोना लिखेगा मॉडल जिले की अर्थव्यवस्था की नई इबारत ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in