दर्दनाक : गहरी खाई में गिरी कार , 5 की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है । यहां जिले के बिरही - निजमुला मोटर मार्ग पर बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है । यह दुखद घटना गाड़ी गांव के समीप कोरेलधार क्षेत्र में उस समय घटी , जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । मिली जानकारी के मुताबिक , कार में सवार सभी पाँच लोग निजमुला क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गाँव हरमनी ( विकासखंड दशोली ) लौट रहे थे । इसी दौरान शाम लगभग 6:30 बजे यह हादसा हो गया । बताया जा रहा है , तेज आंधी - तूफ़ान और मूसलधार बारिश के कारण देर रात तक किसी को भी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल सकी । स्थानीय लोगों की सूचना पर चमोली थाना पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई । हालांकि , क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और दुर्गम खाई के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें हुई । यहां रेस्क्यू टीम के लिए शवों को सड़क तक लाना एक बड़ी चुनौती था ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: