हादसा : कभी सोचा नहीं था कि , पिता के साथ ये आंखरी सफर होगा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में हुए एक कार एक्सीडेंट में पटवारी की मौत हो गई । जिले के धारी धमौड़ - पागर मोटरमार्ग में गुरुवार रात कार पलटने से डीडीहाट तहसील क्षेत्र में तैनात पटवारी 50 वर्षीय अशोक कुमार की मौत हो गई ।ड्यूटी से वापस गांव लौट रहे थे पटवारी -
बताया जा रहा है , पटवारी अशोक कुमार ड्यूटी के बाद अपने गांव स्यूनी लौट रहे थे । लेकिन गांव पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले रात 7:30 बजे उनकी कार सड़क से नीचे पलट गई और उनकी मौत हो गई । सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।बेटे को बाजार छोड़ , वापस आने की कही थी बात -
गुरुवार सुबह जब वो ड्यूटी के लिए गए तो उनका बेटा भी उनके साथ था । दोनों पिता - पुत्र जिला मुख्यालय तक एक साथ गए । उन्हीने बेटे को जिला मुख्यालय में उतारा और शाम को घर वापस आने की बात कहकर ड्यूटी के लिए चले गए । बेटे को कभी इस बात का इल्म नहीं था कि , उसका ये सफर पिता के साथ आंखरी सफर होगा । इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो - रोकर बुरा हाल है ।सड़क की बदहाली पर उठे सवाल -
स्थानीय लोगों का कहना है , धारी धमौड़ - पागर सड़क बदहाली का दंश झेल रही है । लोग बताते हैं , तमाम स्थानों पर सड़क कच्ची है । यहां ग्रामीण लम्बे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है । सड़क पर लगातार बढ़ रहे एक्सीडेंट अब चिंता के सबब बन चुके हैं ।