सांठ - गांठ : गबन मामले में विभाग को बचाने में लगी है प्रशासन की जांच टीम - नरेंद्र
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की सहकारिता समिति दूबड़ में किसानों ने समिति सचिव पर गबन के आरोप लगाए हैं । दूबड़ समिति से एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है । यहां लगातार 47 वें दिन भी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रखा ।तीन दिवसीय जनसुनवाई में प्रशासन ने 71 किसानों के बयान किए दर्ज -
दूबड़ समिति में चल रही जांच में प्रशासन की टीम ने तीन दिवसीय जनसुनवाई में 71 किसानों के बयान दर्ज किए हैं । बताया जा रहा है अभी कुछ किसान बयान देने से छूट चुके हैं ।सहकारिता विभाग को बचाने में लगी है प्रशासन की टीम - नरेंद्र
किसानों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड किसान संगठन के संयोजक नरेंद्र उत्तराखंडी ने प्रशासन की टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं । नरेंद्र उत्तराखंडी ने कहा - प्रशासन की टीम सहकारिता विभाग को बचाने में लगी हुई है । नरेंद्र उत्तराखंडी ने कहा , जांच टीम किसानों की बात को तवज्जो न दते हुए सहकारिता विभाग को बचाने में लगी है । किसानों ने कहा , अगर किसानों की उपेक्षा हुई तो आगामी पंचायती चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा ।किसान विरोधी लोगों को लगाएंगे बिच्छू घास -
किसानों ने कहा अगर उनकी बात को तवज्जो नहीं दी जाती है तो , वो मुख्यमंत्री के आगामी क्षेत्रीय भ्रमण का विरोध करेंगे , किसान सड़कों पर उतरेंगे और जाम लगाएंगे । इतना ही नहीं किसानों का कहना है , किसानों से टकराने वालों को बिच्छू घास लगाएंगे ।उठ रहा है सवाल , क्या किसान सिद्ध कर पाएंगे गबन के आरोप -
किसानों ने समिति सचिव पर गबन के आरोप तो लगाए हैं , लेकिन यहां हर शख्स की जुबां पर दो सवाल जरूर है । यहां लोग कह रहे हैं , क्या किसान गबन के आरोपों को सिद्ध कर पाएंगे ? क्या किसान गबन से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत कर पाएंगे ? आंखिर क्या है असल हकीकत ये जांच के बाद ही सामने आएगा ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: