बड़ी खबर : भारत - पाक तनाव के बीच भारतीय मिसाइल ब्रह्मोस की गरज गूंजी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नई दिल्ली - पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ चुका है । अब भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तैयारी प्रदर्शित की है । सटीक हमलों के लिए भारत ने सफलता पूर्वक पोत विध्वंसक अभ्यास किया । नौसेना के अधिकारियों का कहना है , भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय , कहीं भी और किसी भी समय युद्ध के लिए तैयार है । भारत के इस अभ्यास के बाद पाक सेना में हलचल बढ़ी है और पाकिस्तान को अब खतरे का अंदेशा होने लगा है ।