• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

खूनी खेल : दुकान में हुए खूनी खेल से पिता - पुत्र की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-28 21:21:30
Share Share Share

खूनी खेल : दुकान में हुए खूनी खेल से पिता - पुत्र की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - जिले की एक दुकान में खूनी खेल से हर कोई डरा हुआ है । गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा उधम सिंह नगर जिला सहमा हुआ है । यहां गोलियां चलने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और लोगों में भय का माहौल है । जिले के रुद्रपुर की गल्ला मंडी में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ दुकान के विवाद में पिता - पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई । अब हत्यारों की तलाश में पुलिस और एसओजी जुटी हुई है ।

दुकान के विवाद में कर दी पिता - पुत्र की हत्या -

मिली जानकारी के मुताबिक ईश्वर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय गुरमेज सिंह ने पांच साल पहले मॉडल कॉलोनी निवासी अवधेश सलूजा से गल्ला मंडी में किराए में दुकान ली थी । इस बीच अवधेश ने दुकान 50 लाख रुपये लोन के एवज में ग्रामीण बैंक में गिरवी रख दी थी , जिसे वह छुड़वा नहीं पाया । जिस पर ग्रामीण बैंक ने उसकी नीलामी कर दी । जिसे गुरमेज सिंह ने 48 लाख में सितंबर 2024 में नीलामी में खरीद लिया था । बताया जा रहा है , तब से गुरमेज सिंह से अवधेश रंजिश रखने लगा था । दुकान पर कब्जा करने के लिए अवधेश ने कोर्ट में केस भी किया था , जिस केस को कुछ दिन पहले वह हार गया था ।

जेसीबी से दीवार तोड़ने की कोशिस -

बताया जा रहा है , रविवार रात गुरमेज सिंह दुकान बंद कर घर चले गए । रात करीब सवा दो बजे उनके बड़े पुत्र सुरेंद्र सिंह के मोबाइल पर कॉल आई कि उनकी दुकान के बाहर कुछ संदिग्ध गतिविधि चल रही है । जब सुरेंद्र ने सीसीटीवी में देखा तो अवधेश सलूजा और उसका भाई दिनेश सलूजा जेसीबी से दुकान की दीवार तोड़ रहे थे । उनके साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में 15 से अधिक लोग भी थे । जिसके बाद सुरेंद्र सिंह अपने पिता गुरमेज सिंह और छोटे भाई 26 वर्षीय मनप्रीत सिंह के साथ दुकान तक पहुंच गए । तीनों पिता - पुत्रों को देख उन्होंने सीधे फायर करना शुरू कर दिया और हमले में गोली लगने से मनप्रीत सिंह व गुरमेज सिंह की मौत हो गई । फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो हत्यारे फरार हो गए ।

दोहरे हत्याकांड की सूचना के बाद पुलिस मौके पर -

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा , एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी , कोतवाल मनोज रतूड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे और अब पुलिस की टीमें दबिश में लगी हैं ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in