यमुनोत्री धाम श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - उत्तराखंड का प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम श्रद्धालुओं / यात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है । जिला प्रशासन ने यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने हेतु व्यापक प्रबंध किए है । चारधाम यात्रा को सुगम , सुरक्षित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली है । जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि , चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम के साथ ही प्रमुख यात्रा पड़ाव पर सभी मूलभूत सुविधाओं को चाक - चौबंद किया गया है । जिलाधिकारी ने कहा जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल मार्ग को दुरुस्त किया गया है । यात्रियों को धूप और बारिश से बचाव हेतु मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शैल्टर ( आश्रय स्थल ) बनाए गए हैं । पैदल मार्ग पर यात्रियों के विश्राम हेतु बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था की गई है । पैदल मार्ग पर यात्रियों शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । उन्होंने कहा कि धाम पर स्नान घाट को सुव्यवस्थित कर आवागमन को आसान बनाया गया है । भीड़ नियंत्रण को लेकर धाम में एकतरफा ( वनवे ) सिस्टम लागू किया गया है । हैलीपैड का निर्माण कर आपातकालीन व्यवस्था को मजबूत किया गया है । हैलीपैड से धाम तक पैदल मार्ग का निर्माण किया गया । सभी अल्पकालिक कार्यों को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व पूरा कर लिया गया है । जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता , शौचालय , घोड़ा पड़ाव , प्रीपेड काउंटर जैसे व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया गया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: