चरस के साथ बुलेट सवार तस्कर दबोचा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिला पुलिस का नशे पर प्रहार और तस्करों के नेटवर्क का संहार लगातार जारी है । यहां एक बार फिर पुलिस के हाथ सफलता लगी है । एसओजी कोतवाली धारचुला व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को 806 ग्राम चरस के साथ दबोचा है । टीम ने तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी सीज किया है । एसओजी कोतवाली धारचुला व एसएसबी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है , जिसमें एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है । बीते दिन सीओ संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह एवं प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में एसओजी , कोतवाली धारचुला व एसएसबी की टीम के बार्डर एरिया में गश्त के दौरान धारचूला से काली नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक बुलट मोटरसाइकिल को संदिग्धता के आधार पर रोककर चैक किया तो , उक्त व्यक्ति से 806 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज की । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह लवाल के विरुद्ध धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली धारचुला में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी - ग्राम उमच्या तीजम , तहसील व थाना धारचूला को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: