• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

संदिग्ध घूमने वाला व्यक्ति पकड़ा , भेजा जेल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-04-30 17:29:42
Share Share Share

संदिग्ध घूमने वाला व्यक्ति पकड़ा , भेजा जेल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ (Pithoragarh ) - जिले में रात के वक्त विण क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों द्वारा एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पाया , जो झूलाघाट से नेपाल जाने का मार्ग पूछ रहा था । युवक के पास कोई पहचान पत्र , पासपोर्ट या वीजा उपलब्ध नहीं था । इसके साथ - साथ वह नेपाल जाने का रास्ता भी पूछ रहा था । बताया जा रहा है , व्यक्ति हिन्दी भाषा में वार्ता करने में भी असमर्थ था । जिसके बाद स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए युवक की सूचना तत्काल पुलिस को दी और उसे कोतवाली पिथौरागढ़ लाया गया । पुलिस द्वारा युवक को कोतवाली के विश्राम कक्ष में निगरानी में रखा गया तथा प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट द्वारा आवश्यक जांच एवं विधिक कार्यवाही की गई । प्रारंभिक पूछताछ एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई जांच में युवक ने अपना नाम हेनरी मिचेल , पिता का नाम जेरेमी मिचेल बताया तथा संयुक्त राज्य अमेरिका ( U.S.A. ) का नागरिक होना स्वीकार किया । उसके पास भारत में रहने या आने के लिए कोई वैध यात्रा दस्तावेज , पासपोर्ट अथवा वीजा नहीं पाया गया । इसके साथ - साथ न ही वह अपनी नागरिकता अथवा भारत में प्रवेश के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी दे सका । तथ्यों के आधार पर युवक हेनरी मिचेल के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 3 पासपोर्ट अधिनियम एवं धारा 14 विदेशी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in