आत्महत्या : छात्र के अंग्रेजी में लिखे सुसाइट नोट ने सबको चौंकाया
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के डीडीहाट में एक छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली । बताया जा रहा है , गुरुवार सुबह 3 बजे 19 वर्षीय छात्र गर्वित ने अपने पिता की पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की ।एनडीए में असफल होने पर की आत्महत्या -
बताया जा रहा है , छात्र ने नैनीताल जिले के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी , जिसके बाद वह एक साल से दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था । बताया जा रहा है , बीते दिनों एनडीए की परीक्षा में असफल होने के कारण उसने आत्महत्या कर ली ।खून से लथपथ मिला शव -
बताया जा रहा है , जब गुरुवार को सुबह छात्र का दरवाजा नहीं खुला तो माता - पिता परेशान हो गए । जब दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो , बेटे का खून से लथपथ शव देखकर माता - पिता के होश उड़ गए ।छात्र के पिता ए क्लास के ठेकेदार हैं -
छात्र के पिता दीपक डसीला ए क्लास के ठेकेदार हैं । एनडीए की परीक्षा देने के बाद छात्र अपने माता - पिता के साथ डीडीहाट आया हुआ था । 28 अप्रैल को एनडीए परीक्षाफल में असफल होने के कारण उसने आत्महत्या कर ली । गर्वित का छोटा भाई भी सैनिक स्कूल से पढ़ाई कर रहा है ।चार पन्नों के अंग्रेजी में लिखे सुसाइट नोट ने सबको चौंकाया -
पुलिस को घटनास्थल से चार पन्नों का अंग्रेजी में लिखा सुसाइट नोट मिला है । सुसाइट नोट में छात्र ने प्रतियोगी परीक्षा में असफल होने पर आत्महत्या करने की बात लिखी है ।सुसाइट नोट में मरने के बाद दफनाने की बात -
छात्र ने अंग्रेजी में लिखे सुसाइट नोट में लंबे समय से तनाव में होने की बात लिखी है । गर्वित ने सुसाइट नोट में लिखा है , उसे मरने के बाद दफनाया जाय न कि दाह संस्कार । उसने दफनाने की बात को स्पष्ट करते हुए बताया कि , ये उसकी व्यक्तिगत इच्छा है । इस विषय में अधिक जानने के लिए वह अपनी डायरी का अंतिम नोट पढ़ने के लिए कहता है ।पिता को बताया दोस्त -
छात्र ने सुसाइट नोट में अपने पिता को दोस्त बताया है । छात्र ने लिखा है , सभी ने उससे काफी उम्मीदें लगा रखी थीं और उसने उन्हें निराश किया । उसका कहना था , उसने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: